Search

May 10, 2026 3:34 pm

6 अप्रैल को भव्य तरीके से निकाली जाएगी रामनवमी की शोभा यात्रा।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । पाकुड़ में रामनवमी व शोभा यात्रा की तैयारी प्रारंभ हो गई है। पाकुड़ में रामनवमी शोभा यात्रा रेलवे कॉलोनी से निकलकर कलिकापुर,गांधी चौक हिरण चौक पाकुड़ मुख्य सड़क होते हुए नगर थाना तक पहुंचती है। 6 अप्रैल को होने वाली रामनवमी महोत्सव को लेकर रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पाकुड़ हिंदू समाज के विभिन्न संगठनों के प्रमुख विभिन्न मोहल्ले के प्रमुख एवं समाज के महानुभव एवं बुद्धिजीवियों के साथ अखाड़ा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अखाड़ा समिति के सक्रिय सदस्य अमित साहा ने बताया कि भव्य तरीके से अखाड़ा एवं शोभायात्रा निकालने एवं इसका सफल आयोजन को लेकर बैठक में चर्चा की गई है । हमारा यह पारंपरिक अखाड़ा 1961 से रामनवमी के दिन रेलवे कॉलोनी से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए नगर थाने तक पहुंचती है । अखाड़े की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी।
अखाड़ा समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद साहा ने बताया कि वर्षों से रेलवे कॉलोनी के इस अखाड़ा परिसर में युवाओं को अखाड़े में अस्त्र-शस्त्र चलाने का अभ्यास कराया जाता आ रहा है। पाकुड़ के समस्त सनातनियों से मेरा आग्रह है कि रामनवमी में अखाड़ा में भाग अवश्य ले और जिन्हें भी शस्त्र चलाने का अभ्यास करना है वह प्रत्येक शाम हमारे अखाड़े में आकर शस्त्र चलाने का अभ्यास कर सकते हैं।
बैठक में अखाड़ा समिति से सोहन मंडल,रूपेश राम,मुरारी मंडल,सुशील साहा,टोनी मंडल के साथ सत्य सनातन संस्था से रंजीत चौबे,विश्व हिंदू परिषद से अशोक वर्मा,भाजपा नेता हिसाबी राय,अनिकेत गोस्वामी, सानू रजक,महावीर भगत,के साथ अन्य दर्जनों राम भक्त उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!