Search

May 10, 2026 2:23 pm

30 मार्च को इष्ट देव झूलेलाल की मनाई जाएगी जयंती

राजकुमार भगत

पाकुड़। रविवार को देर शाम स्थानीय सिंधी धर्मशाला में सिंधी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सिंधी समाज के अध्यक्ष उदय लखमानी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 30 मार्च, को सिंधी समाज के ईष्ट देव भगवान झूलेलाल की जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। श्री लखमानी ने कहा कि चैत्र शुक्ल द्वितीया से सिंधी नववर्ष आरम्भ होता है। इस दिन भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।चैत्र मास को सिंधी मे चेट और चाँद को चण्ड कहा जाता है। इसलिए भगवान झूलेलाल जी की जयंती को चेट्टी चण्ड कहा जाता है। इस अवसर पर बड़े ही आकर्षक ढंग से सिंधी समाज की संस्कृति के अनुसार भजन कीर्तन पूजा पाठ का आयोजन विधि अनुसार किया जाएगा तथा प्रसाद वितरण होगी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया की वे भगवान झूलेलाल की उत्सव में पूरे परिवार के साथ सम्मिलित हों ।मौके पर आनंद मध्यान (अन्नू बाबू), पप्पू गंगवानी, सतीश लखमानी, संजय लखमानी, गुल गंगवानी, विनोद तिर्थानी, अर्जन दास, सन्नी तिर्थानी,कैलाश मध्यान सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

img 20250324 wa00002589175406164901198

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!