Search

May 10, 2026 10:26 am

विश्वजीत दीक्षित बने रामभक्त सेवा दल पाकुड़ के जिला उपाध्यक्ष।

राजकुमार भगत

पाकुड़: राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल निरंतर अपने उद्देश्य को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है और आज देश के कई राज्यों में फैल चुकी है। इसी के तहत गुरुवार को अपने जिला कमिटी का विस्तार करते हुए राजापारा के रहने वाले सनातनी विश्वजीत दीक्षित को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष रतन भगत ने नियुक्ति पत्र देकर उन्हें मनोनीत किया तथा संगठन प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने अंगवस्त्र देकर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को सम्मानित किया। वही इस मामले पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष विश्वजीत ने कहा कि वे इस संगठन में निष्ठा पूर्वक संगठन के उद्वेश्य को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करेंगे साथ ही उन्होंने सभी सनातनियों को एक मंच पर आने का आग्रह भी किया। मौके पर संगठन के सागर चौधरी सहित अन्य कई अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20250327 wa00118762401865948699162
img 20250327 wa00121426083723117732066

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!