Search

March 23, 2026 3:59 am

एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ जुगुड़िया गांव में सोलर चलित जल मीनार खराब,

ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की।

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोगलाबांध पंचायत के जुगुड़िया गांव में पंचायत मद के 15वें वित्त आयोग से स्थापित किए गए सोलर चलित जल मीनार का हाल इन दिनों दैनीय हो चुका है । बात है मोगलाबांध पंचायत अंतर्गत जुगुड़िया विद्यालय के ठीक सामने सोलर निर्मित जलापूर्ति जल मीनार का । यह जलमीनार एक साल पहले पंचायत मद के 15वें वित्त की लगभग चार लाख रुपये की राशी से सोलर चलित जल मीनार की निर्माण हुई है । लेकिन इसके निर्माण के कुछ ही दिनों बीतने के बाद ही मोटर में खराबी आ जाने के कारण पानी सप्लाई बंद हो गया है । यह पानी टंकी मोटर खराब हो जाने के कारण बंद पड़ा हुआ है जिससे यहां के लोगों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है । इस बाबत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ सोलर सिस्टम जलापूर्ति निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गयी है, जिस कारण इसका मोटर कुछ ही दिनों में स्वतः खराब हो गया है । ग्रामीणों ने बीडीओ से संज्ञान लेते हुए खराब सोलरयुक्त टंकी को ठीक कराकर चालू करने की मांग की है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर