राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 138 जयंती पर सोमवार को पुराने प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित प्रतिमास्थल पर कार्यक्रम आयोजित हुई। जहां उपस्थित लोगों द्वारा बाबा साहेब के प्रतिमा पर पुष्पसुमन अर्पित किया गया। बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार आदि ने फूलमाला चढ़ाया। इसके बाद भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास सहित अन्य लोगो द्वारा भी पुष्पसुमन अर्पित किया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक सशक्त भारतीय संविधान दिया। जिससे आज समानता , न्याय , आत्मसम्मान , स्वतन्त्रता मिली है। इस अवसर पर विकास दास , राधेश्याम दास , जितेंद्र दास आदि उपस्थित थे।


Related Posts
Also Read: विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त







