Search

March 18, 2026 11:27 pm

ई-केवाईसी को लेकर गैस वितरण में हंगामा, समझाइश के बाद उपभोक्ताओं को मिला सिलेंडर।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार को हिरणपुर में गैस की वितरण के दौरान ई केवाईसी को लेकर उपभोक्ताओं के साथ स्वर्णलता गैस एजेंसी महेशपुर के कर्मियों के साथ हल्की नोकझोंक हो गई। इसके बाद सभी उपभोक्ताओं के बीच गैस का वितरण किया गया। एजेंसी की गैस लदे वाहन छठ पोखर निकट आने पर काफी संख्या में कार्डधारक अपने अपने खाली सिलेंडर लिए पहुंच गए। जहाँ एजेंसी के कर्मियों ने बताया कि पहले ई केवाईसी करा लें। इसके बाद ही गैस का वितरण होगा। इसको लेकर कुछ देर तक एजेंसी कर्मियों के साथ ग्राहकों की नोकझोक भी हुई। इसकी सूचना मिलने साथ मौके पर पहुंचे थाना के एसआई रविशंकर भट्ट द्वारा लोगो को समझाकर शांत कराया गया। थोड़ी देर बाद एजेंसी कर्मियों के द्वारा बिना ई केवाईसी कराये ही ग्राहकों के बीच गैस की वितरण की गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस को लेकर एजेंसी द्वारा ई केवाईसी अनिवार्य कर दी गई। जबकि हमे गैस की अति आवश्यकता है। उधर इस सम्बंध में एजेंसी संचालक हेमन्त दत्ता से सम्पर्क करने पर बताया कि गैस की कोई कमी नही है। सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है , पर कार्डधारकों को ई केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसको लेकर हमारे कर्मियों द्वारा केवाईसी कार्य की जा रही है। ई केवाईसी को लेकर सभी जगहों में शिविर लगाया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर