Search

May 14, 2026 12:58 am

धूमधाम से रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव।

राजकुमार भगत

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल गुरुवार चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से संध्या 6 बजे मनाया जाएगा संध्या 6:00 बजे उनकी विशेष पूजा अर्चना होगी। सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव का सनातन धर्म में खास महत्व है।भगवान हनुमान को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का परम भक्त माना जाता है। यह दिन भक्तों को उनकी शक्ति,भक्ति और निस्वार्थ सेवा के गुणों का प्रतीक है।इस दिन पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में संध्या प्रहर पूजा अर्चना आरती,सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ,प्रसाद का वितरण एवं भजन कीर्तन का आयोजन मोनी व्यास जी एवं सहयोगियों के द्वारा किया जाएगा। भगवान को स्मरण करते हुए पंडित भारतेन्दु त्रिवेदी के बताया कि भगवान बजरंगबली को महादेव का 11वां अवतार भी माना जाता है हनुमान जी की पूजा और व्रत रखने पर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में किसी प्रकार की संकट नहीं आती है इसलिए हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा जाता है।पौराणिक और धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन संकट मोचन हनुमान जी का अवतरण विश्व के कल्याण के लिए हुआ था।इस दिन विश्व भर में सनातन धर्मावलंबी के द्वारा बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ इस दिन को उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।इस दिन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करना की जाती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!