Search

April 11, 2026 9:00 pm

भारत एक कृषि प्रधान देश, थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वितरित किया गया कृषि पर आधारित पुस्तके

ललपनिया। ललपनिया के बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में, भारत एक कृषि प्रधान देश थीम के अंतर्गत कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों को कृषि की विशेष योजनाएं एवं उत्तम तकनीक में जागरूकता हेतु कृषि पर आधारित विभिन्न पुस्तके का वितरण किया गया।

img 20260411 1044357792997087657612436
कृषि पर आधारित पुस्तकों का किया गया वितरण

विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि हमारा छोटा नागपुर प्रदेश कृषि पर आधारित एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जहां चावल की खेती पूरी प्रदेश अंतर्गत होती है तो वहीं बागवानी पर भी विशेष निर्भरता स्थानीय किसानों एवं ग्रामीणों की प्राचीन काल से रही है। श्री सिंह ने बच्चों को बताया कि आज का समय नई तकनीक एवं नई योजनाओं के मिश्रण के माध्यम से उचित लाभ उठाने का समय है। इस संबंध में झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं एवं कृषि प्रणाली से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम एवं योजनाएं चल रही है। सिंह ने बच्चों से अपने माता-पिता को इन पुस्तकों के माध्यम से नए कृषि तकनीक एवं प्रणाली के संबंध में जागरूक करने का संदेश दिया।

img 20260411 wa01247873179025976896783
भारत एक कृषि प्रधान देश

मौके पर बच्चों को मशरूम उत्पादन की तकनीक, कीट प्रबंधन एवं इसका महत्व, मृदा परीक्षण विधि, तिलहन फसलों की उन्नत कृषि प्रणाली इत्यादि पर बताया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!