Search

May 3, 2026 5:00 am

बूथ मैनेजमेंट पर फोकस, पांच गांवों में समितियों का गठन कर संगठन को दी नई धार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड के नवाडीह पंचायत में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में शनिवार को अहम पहल की गई। पंचायत अध्यक्ष सुनील मुर्मू की अध्यक्षता में सावलापुर, रामपुर, नवाडीह, रांगा और बासजोड़ी गांव में पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें 5 बूथों के लिए बूथ स्तरीय समितियों का गठन किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। उनके देखरेख में बूथ समितियों का गठन संपन्न हुआ। वहीं, प्रखंड उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी और रामधन मुर्मू पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हाजी समद अली ने कहा कि बूथ समिति संगठन की सबसे मजबूत कड़ी होती है। बूथ जितना सशक्त होगा, संगठन उतनी ही मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और SIR व जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति का नाम छूटने न देने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
बैठक में पंचायत सचिव सुफल मरांडी, मदन मुर्मू, ईश्वर हांसदा, बाबूराम मुर्मू, तालामय किस्कु, सराफत अंसारी, सोम सोरेन समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!