Search

September 24, 2026 12:32 pm

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद एफआईआर

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सुंदरपुर में बीते दो जून को दो पक्षो में के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसको लेकर दो अलग अलग मामला दर्ज की गई है। दर्ज मामले में सन्नी दत्ता ने आरोप लगाया है कि सुबह मेरी मां घर से निकली थी कि गालीगलौच करते हुए गांव के ही गोपाल बीट , सोनल बीट , काजल बीट , उज्ज्वल बीट , समीर दास व तुषार बीट ने उग्र होकर मारपीट किया। वही दूसरे पक्ष सोनल बीट ने दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि जान से मारने की नीयत से मेरे दुकान में आकर प्रसेनजित दत्ता , सन्नी दत्ता , विष्णु दत्ता , छाया दत्ता , गौरव दत्ता , गौरव दत्ता व चन्दना बेवा ने ईंट से प्रहार कर मारपीट किया। आरोपियों ने विकलांग मां से भी मारपीट करते हुए 1200 रुपये छीन लिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!