Search

June 7, 2026 1:04 am

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए तीस हजार रुपये, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार।

प्रशांत मंडल

​लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहन्डा गांव के सुखधनी हेम्ब्रम के भारतीय स्टेट बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा अवैध रूप से 30,000 रु उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित सुखधनी हेम्ब्रम ने शनिवार को लिट्टीपाड़ा थाना में को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।वही पीड़ित सुखधनी हेम्ब्रम ने आवेदन में उल्लेख किया है कि भारतीय स्टेट बैंक की डाँगापाड़ा लिंक शाखा में खाता (संख्या- 37836231399 है। इस खाते से अलग-अलग तारीखों में कुल तीन बार अवैध निकासी की गई है।​30 मई 10,000 रु, ​31 मई 10,000 रु व ​03 जून 2026 को तीसरी बार फिर 10,000 रु की निकासी की गई।अब​ खाते में बचे मात्र 2,922 ​रु शेष है।पीड़ित को जब इस बात का संदेह हुआ और उन्होंने अपने खाते की जांच अकाउंट बैलेंस चेक कराई, तो उनके होश उड़ गए। खाते से कुल 30,000 रु गायब हो चुके थे और वर्तमान में केवल 2,922 रुकी राशि ही शेष बची है।​अवैध निकासी से परेशान पीड़ित सुखधनी हेम्ब्रम ने लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है कि मामले की गहनता से जांच की जाए और खाते से हुई इस अवैध निकासी के पीछे शामिल दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी डूबी हुई रकम वापस मिल सके। वही थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है, मामले की जांच कर आगे की कारवाई किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!