Search

June 14, 2026 1:47 am

राजद जिलाध्यक्ष ने विधायक बसंत सोरेन से की मुलाकात,
जनसमस्याओं पर केंद्रित रही चर्चा।

पाकुड़: उपराजधानी दुमका में शनिवार को राजद‌के पाकुड़ जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने दुमका के लोकप्रिय विधायक सह पूर्व मंत्री बसंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस औपचारिक भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच पाकुड़ जिले के सर्वांगीण विकास और आम जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में राजद जिलाध्यक्ष ने पाकुड़ जिले की वर्तमान प्रशासनिक एवं विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं (सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य) की स्थिति को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

पाकुड़ से मेरा हृदय का लगाव: बसंत सोरेन

मुलाकात के दौरान विधायक बसंत सोरेन का पाकुड़ जिला के प्रति गहरा प्रेम साफ झलका। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा पाकुड़ जिले के प्रति मेरे हृदय में एक विशेष स्थान और लगाव है। क्षेत्र की जनता को हर संभव मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता की उम्मीदों को पूरा कराना ही हमारा लक्ष्य: महावीर

विधायक से मुलाकात के बाद दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया ने कहा कि यह मुलाकात बेहद सकारात्मक और पाकुड़ के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा पाकुड़ जिला की जनता ने हमें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करना हमारा परम कर्तव्य है।आज विधायक बसंत सोरेन से मुलाकात कर हमने जिले में चल रहे अनेक कार्यों और जन-सरोकार से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है। विधायक जी ने बेहद संवेदनशीलता के साथ हमारी बातों को सुना और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। हम मिलकर पाकुड़ के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!