Search

June 19, 2026 1:31 am

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस ने बीते बुधवार देरशाम यौन शोषण के आरोपी मुर्तुज अंसारी को मोहनपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया था , जिसे न्यायिक उपास्थापन में गुरुवार को पाकुड़ भेजा गया। बीते 17 जून को थाना में दर्ज मामले को लेकर युवती ने मामला दर्ज कराई थी। इसमे आरोप लगाई थी कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किया । इस मामले को लेकर एएसआई अरुण कुमार राम के नेतृत्व में पुलिसबल ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसको लेकर आवश्यक जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!