Search

June 20, 2026 11:25 pm

मोहर्रम को लें मालपहाड़ी ओपी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

भाईचारे के साथ मनेगा , नशा करने वालों की खैर नहीं: ओपी प्रभारी

हमारा क्षेत्र शांति का प्रतीक, नशा करने वालों की अब पुलिस को मिलेगी सूचना: मुखिया।

पाकुड़: आगामी 26 तारीख को होने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर मालपहाड़ी ओपी परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी आर.के. गुप्ता ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के शांति समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि, मुखिया सहित दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।बैठक के दौरान ओपी प्रभारी आर.के. गुप्ता ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज को खोखला कर रहे नशे के खिलाफ हर नागरिक को आगे आना होगा। ज्ञात हो कि ओपी क्षेत्र में सिर्फ सीतापहाड़ी गांव में ही मोहर्रम पर धूमधाम से मनाया जाता है जुलूस भी निकलता है।बैठक में मौजूद सीतापहाड़ी के मुखिया आसिफ अली उर्फ राजू ने कहा कि मालपहाड़ी क्षेत्र हमेशा से ही आपसी सद्भाव और शांति का प्रतीक रहा है। इस बार भी मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को वे अपने पंचायत स्तर पर पूरी तरह लागू करेंगे। पंचायत में जो भी व्यक्ति नशा करते हुए पाया जाएगा, पहले उसे समझाकर मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा। यदि वह नहीं सुधरा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी जाएगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से उप प्रमुख हैदर अली, मुखिया विपिन सरदार, नूरेजमन शेख, अनारूल शेख, मेनारुल शेख सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

img 20260620 wa00482068085023107410031
img 20260620 wa0047273755820285438673

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!