Search

August 5, 2026 10:15 pm

कोल माइंस में योग दिवस का उत्साह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

अमरापाड़ा/पाकुड़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पच्छवारा नॉर्थ कोल माइंस परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। कार्यक्रम में वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (WBPDCL), बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा प्रा. लि. तथा शार प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा प्रा. लि. के वाइस प्रेसिडेंट दिलीप तमान ने की। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। इसके बाद आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में योग मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन और कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। विशेष रूप से खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए योग स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। वहीं दूसरी तरफ अमरापाड़ा स्थित कोल कंपनी डीबीएल कैंप कार्यालय में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यहां डीबीएल के पदाधिकारी एवं कोल कंपनी से जुड़े कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान संजय दास, सुदीप शी, सौरभ कुमार, मो. तोहिदुल, मनोज मोदक, प्रदीप मुर्मू, गोविंद सिंह, राजीव, विनोद शाह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं कोल कंपनी के कर्मी मौजूद रहे। पच्छवारा नॉर्थ कोल माइंस और डीबीएल कैंप कार्यालय में आयोजित यह आयोजन कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के प्रति संस्थानों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

img 20260621 wa00082814224445716630173
img 20260621 wa00075382655164542206839

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!