Search

June 22, 2026 10:51 pm

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पाकुड़। मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर पाकुड़ पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित कर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई।
बैठक में सभी समुदायों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस ने जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने, अफवाहों से बचने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान भड़काऊ गाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संदेश, आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। जुलूस के दौरान अखाड़ा समितियों को वॉलंटियर की तैनाती ड्रेस कोड के साथ करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस या जिला नियंत्रण कक्ष को दें।
पुलिस ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि मुहर्रम पर्व को शांति, प्रेम और भाईचारे के वातावरण में मनाएं और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!