Search

June 23, 2026 3:08 am

दहेज प्रताड़ना से तंग महिला की मौत, मां ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय महिला सुमी खातून की मौत के बाद उसकी मां ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां रोहिमा बीबी के आवेदन पर महेशपुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आवेदन में बताया गया है कि सुमी खातून की शादी करीब नौ वर्ष पहले मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी साफिरुल शेख के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मृतका की मां के अनुसार, पूर्व में मारपीट के बाद बेटी को मायके लाया गया था। महिला थाना पाकुड़ के सहयोग से मामला शांत कराया गया, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल वाले उसे दोबारा अपने साथ ले गए।
उन्होंने बताया कि 19 जून की सुबह सुमी की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रोहिमा बीबी ने पति साफिरुल शेख, ससुर फजेल शेख, सास लालसेरा बीबी सहित अन्य लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। महेशपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 101/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!