Search

June 28, 2026 1:04 am

तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से युवक गंभीर घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर मांझी विजय मरांडी स्टेडियम के समीप शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान लिट्टीपाड़ा गांव निवासी राजेश मरांडी (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजेश मरांडी दुकान से सामान लेकर पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अमड़ापाड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पीछे से उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद राजेश सड़क किनारे दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!