अक्षय कुमार
रामगढ़। आज शुक्रवार को राइजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजना के अंतर्गत “Verification of Procurement Policy” विषय पर एक थीमैटिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला उद्योग केंद्र, रामगढ़ में Foodie park Hotel में किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को झारखंड प्रोक्योरमेंट पॉलिसी के विभिन्न प्रावधानों, सरकारी विभागों एवं संस्थाओं द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद प्रक्रिया, ई-टेंडरिंग प्रणाली, निविदा में भागीदारी की प्रक्रिया तथा स्थानीय उद्यमों को उपलब्ध विशेष सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सरकारी खरीद प्रणाली में एमएसएमई इकाइयों की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। शिविर के दौरान विशेष रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को निविदा प्रक्रिया में मिलने वाली सुविधाओं, निःशुल्क टेंडर दस्तावेज, अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) में छूट, सिक्योरिटी मनी से संबंधित प्रावधानों, एमएसएमई के लिए गठित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (Grievance Cell) तथा उद्यम पंजीकरण (Udyam Registration) के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़कर वे अपने उत्पादों एवं सेवाओं के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध करा सकते हैं तथा अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों एवं प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें झारखंड सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं, वित्तीय सहायता कार्यक्रमों एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उद्यमियों से सरकारी खरीद प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपने उद्यमों को औपचारिक रूप से पंजीकृत कराने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता eodb प्रबंधक ,जिला उद्योग केंद्र, रामगढ़ अंशुमन सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने तथा सरकारी खरीद में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिनका लाभ उठाकर उद्यमी अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इस अवसर पर ईओडीबी प्रबंधक अंशुमन सिंह , जिला उद्यमी समन्वयक अंजन बाड़ा, वरीय क्लस्टर प्रबंधक झारक्राफ्ट राजीव साहू, निदेशक जन शिक्षण संस्थान अकाश शाह, RSETI से अभिषेक तथा बैंक ऑफ इंडिया से रोहिणी mam एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी, महिला उद्यमी, शिल्पकार एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।










