Search

September 19, 2026 10:31 pm

भक्ति गीतों पर झूमे दर्शक, गणेशोत्सव में बाल कलाकारों का भी सम्मान।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): गणेशोत्सव पर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा दामिन डाक बंगला परिसर में गुरुवार की देरशाम भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित हुई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , एसआई गौतम दास , रविन्द्र भगत , दीपक साहा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में मिनी डांस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के विजेता कुहू पोरेया प्रथम , अंकिता दे द्वितीय व संचिता दे ,तृतीय अंश राज सिन्हा को पुरस्कृत किया गया। वही सीनियर वर्ग में प्रथम पोशाली नाग , द्वितीय पिंकी दत्ता व तृतीय स्थान प्राप्त लक्ष्मी रुज को भी पुरस्कृत किया गया। भक्ति जागरण कार्यक्रम में बिहार व झारखण्ड के कई जिलों से आये कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति की। कलाकार मनीषा तिवारी ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति की। जिससे उपस्थित दर्शक झूम उठे। वही गायक तूफान राज सहित अन्य कलाकारों ने भी उत्साहवर्धक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम काफी सफल रूप से आयोजन को लेकर पूजा समिति को बधाई। लोगो से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते वक्त हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करे।जिससे कि सभी सुरक्षित रह सके। आगामी 24 सितम्बर को रक्तदान शिविर आयोजित होगी। जिसमें सभी युवा वर्ग आगे आकर भाग ले। जिससे कि आपके रक्तदान से किसी का जान बचाया जा सके।वही सीओ ने कहा कि इस गणेशोत्सव पर आपसी भाईचारा व सौहार्द का माहौल कायम हुआ है। एसआई ने कहा कि पुलिस -पब्लिक की आपसी सहयोग व समन्वय आवश्यक है। जिससे क्षेत्र में शांति बनी रहेगी। उधर गणपति पूजा संघ सुंदरपुर के द्वारा भी बच्चो की प्रतियोगितामुल्क सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। वही 19 सितम्बर को भव्य रूप से भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित होगी। कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुस्तैदी से तैनात थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!