Search

September 27, 2026 11:11 am

CCL विद्या सारथी 2026 का हुआ शुभारंभ, 400 विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क JEE/NEET प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन

अक्षय कुमार

राँची। Central Coalfields Limited (CCL) की CSR पहल “CCL विद्या सारथी 2026” का शुभारंभ CCL के लाल हॉस्टल, गांधीनगर, राँची में किया गया। इसके साथ ही CCL के कमांड क्षेत्रों में स्थित सभी 10 DAV प्रशिक्षण केंद्रों पर भी इस पहल का शुभारंभ किया गया है। परियोजना के अंतर्गत 400 विद्यार्थियों को दो वर्षों तक निःशुल्क JEE/NEET प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विषयगत प्रशिक्षण, अध्ययन सामग्री, डिजिटल लर्निंग सपोर्ट, नियमित टेस्ट एवं मूल्यांकन तथा शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल के लिए चयनित 10 DAV प्रशिक्षण केंद्र में कुजू, बरकाकाना, ढोरी, गिरिडीह , रजरप्पा, कथारा, रांची, अरगड़ा, हजारीबाग एवं पिपरवार में है।

fb img 17904799739931886175166461463751
fb img 17904799786849178091878213490170

राँची केंद्र में 60 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्होंने अपने माता-पिता एवं अभिभावकों के साथ उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन)- हर्ष नाथ मिश्रा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO)CCL – पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (CSR), महाप्रबंधक (कल्याण), NCSM के प्रतिनिधिगण तथा CCL के लाल एवं CCL की लाडली के Faculty Members सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। National Computer Saksharta Mission (NCSM) के सहयोग से संचालित यह पहल सीसीएल के कमांड क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को JEE/NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण CSR प्रयास है।

img 20260927 wa00601025013710523144734

सीसीएल अपने पहलों से समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं उन्हें प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन द्वारा समाज की मुख्य धारा में ला कर एक बेहतर समाज के निर्माण हेतु लगातार प्रयासरत है। ज्ञात ही कि सीसीएल के ऐसे सभी प्रशिक्षण की योजनाओं, जो छात्रों के करियर और प्रशिक्षण को ध्यान में रखकर बनाई गई है और सफलतापूर्वक चल रही है, वो सभी ना सिर्फ परिवार , बल्कि पूरी पीढ़ी में गुणात्मक बदलाव ला रही हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!