Search

June 22, 2026 1:47 am

कांग्रेस ने मनाया शहीद दिवस, बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 

पाकुड। राष्ट्रपिता, महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं प्रखंड अध्यक्ष, पाकुड़ मंसारूल हक के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस भवन, पाकुड़ में बापू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष, पाकुड़ द्वारा राहुल गांधी द्वारा भारतवासियों के नाम एक संदेश को कांग्रेस भवन पाकुड़ में लॉन्च किया गया। जिसे व्यक्तिगत रूप से समाज के सभी प्रबुद्ध, बुद्धिजीवी व्यक्तियों तक पहुंचाने संबंधी बात विचार की गई।

11 को आ सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आगामी 11 फरवरी को पाकुड़ में संभावित दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने हेतु चर्चा किया गया। मौके पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रदेश प्रतिनिधि गुलाम अहमद, मुख्तार हुसैन, मंजुलता हांसदा, शाहीन परवेज, आमिर हमजा, नलिन मिश्रा, हजीकुल आलम, हैदर अली, पियारुल इस्लाम, साकिर हुसैन, पप्पू गंगवानी, लड्डू शेख, प्रदीप रजक, सिराजुद्दीन, मिथुन मरांडी, मो जहीरुल इस्लाम, सालिम शेख, जियाउल शेख, आबिद अंसारी, सफीकुल, नजरूल इस्लाम, अली हुसैन, पोलास, मंसूर शेख, तोजामुल शेख, सरीफुल शेख, नकफोड़ शेख, फरमान अली, मोतिउर रहमान आदि मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023 01 30 at 5.38.21 PM

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!