Search

June 22, 2026 8:13 am

छापामारी करने गई पुलिस चोर की निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल जप्त

मौके से पुलिस को चकमा देकर चोर फरार

पाकुड़ शहर में मोटरसाइकिल चोरी से शहरवासी परेशान है । बीती रात शुक्रवार को हौंडा शाइन बाइक की चोरी हो गई थी शनिवार ग्रामीणों द्वारा चोरी की मोटर साइकिल के साथ बादशाह शेख जोकि श्याम बीड़ी फैक्ट्री के पीछे से ग्रामीणों ने धर दबोचा । फिर उसे मुफस्सिल थाने ले गए । और फिर मुफस्सिल थाना द्वारा नगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया । नगर थाना पुलिस द्वारा बादशाह शेख के निशानदेही पर जिकरहटी के लखनपुर गांव पहुंची पुलिस । मोटरसाइकिल चोर बादशाह शेख पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया । हालांकि पुलिस चोर की निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल जप्त किया है ।
अब तक शहर में मोटरसाइकिल चोरी की जितनी भी वारदात हुई है बादशाह शेख सीसीटीवी फुटेज में दिखता है । पुलिस चोर की तलाश में जुटी है ।

क्या कहते है थाना प्रभारी मनोज कुमार।

चोर से मिले जानकारी के अनुसार पुलिस बल चोर के साथ लखनपुर गांव झिकरहटी पहुंची और एक ग्रामर मोटरसाइकिल प्राप्त किया। मगर चोर रस्सी छुड़ाकर और पुलिस को चखमा दे कर हथकड़ी के साथ चोर फरार हो गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!