Search

August 3, 2026 12:40 pm

मुहर्रम को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक,आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक बाबूराम भगत ने की। मौके पर थाना प्रभारी विवेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक में मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन पर जोर दिया गया। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज को नशे की बुराइयों से बचाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की गई।
बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने में प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!