होली त्यौहार में एक दूसरे को रंग लगाने से हुए विवाद ने लिया गंभीर रूप,दोनो पक्षों के आपसी बहस ने लिया पथराव का रंग, थाना के सामने दोनो पक्षों ने किया जमकर पथराव,
दोनो पक्षों के आपसी पथराव में बीच बचाव में नगर थाना के एएसआई उपेंद्र यादव हुए घायल,सर में लगे दो टांके।
रिपोर्ट – बजरंग पंडित और सतनाम सिंह
एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने संभाला मोर्चा,आपसी संवाद से किया माहौल को शांत,उचित कानूनी करवाई करने का दिया आश्वासन।
पाकुड़ कित्ताजोड़ और कूड़ापाड़ा में होली में रंग लगाने और जाति सूचांक गाली देने से हुए उत्पन्न विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, मौहल्ले वालों ने कई बार आपसी संवाद कर,कई बैठक कर स्थिति को संभालना चाहा लेकिन नतीजा कुछ भी नही निकला,विवाद बढ़ते बढ़ते रविवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में आपसी पथराव होने लगे, मौके पर नगर थाना पुलिस भी पहुंची, पुलिस के द्वारा दोनो पक्षों के लोगों क समझाने की कोशिश भी की गई लेकिन उग्र भीड़ के पथराव से एएसआई उपेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए उनके सिर में पत्थर लगने से काफी चोट आई है,डॉक्टर के द्वारा दो टांके भी लगाए गए है। मोहल्ले में हुआ विवाद थाना पहुंचा जिसमे दोनो गुटों के उग्र भीड़ ने थाना के सामने भी पथराव किए और थाना में काटा जम कर बबाल,दोनो गुटों के तरफ से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे,घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने चालक का इंतजार छोड़ खुद ड्राइविंग कर नगर थाना पहुंचे और वास्तु स्थिति की जानकारी ली और लोगों को समझा बुझा कर उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया, कूड़ा पाड़ा के वार्ड मेंबर ने लिखित में एक शिकायत थाना में जमा कर दी है।एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने दोनो पक्षों के लोगों को समझा बुझा कर माहौल को शांत कर दोनो मोहल्ले वालों के लोगों को पुलिस की सुरक्षा में घर को भेजा और कुछ पुलिस बल को रात भर दोनो मोहल्ले के लोगों की सुरक्षा हेतु मोर्चे पर तैनात किया है।
क्या कहते हैं एसडीपीओ अजीत कुमार विमल
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में दो समुदाय आपस मैं भिड़ गए। और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। होली में रंग डालने को लेकर आपसी विवाद हुआ था जिसकी पंचायती आज वार्ड कमिश्नर के घर में होनी थी। पंचायती करने के लिए दोनों गुटों के लोग वार्ड कमिश्नर के घर गए वहीं शराब के नशे में दोनों गुटों में पुनः लड़ाई हो गई और भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस अपने दल बल के साथ किताजोड़ पहुंची और भीड़ को कंट्रोल किया। वर्तमान में दोनों पक्षों के लोग थाना में अपना अपना आवेदन दे रहे हैं जो दोषी होंगे उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।













