राजकुमार भगत
पाकुड़। उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया।जिले के सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं। सभी नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में आवास लाभुक दिवस मनाया गया। पाकुड़ प्रखंड के लिए उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, हिरणपुर प्रखंड के लिए अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, महेशपुर प्रखंड के लिए अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, पाकुड़िया प्रखंड के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास, लिट़्टीपाड़ा प्रखंड के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, अमड़ापाड़ा प्रखंड के लिए कमलेश्वर कुमार भारती नामित किए गए । सभी पदाधिकारियों द्वारा लंबित आवासों के लाभुकों की समस्याएं सुनीं गई। लाभुकों की समस्या का त्वरित निष्पादन करने को लेकर रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, पंचायत के मुखिया को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। लंबित आवासों के लाभुकों को बताया गया कि 30 जून 2023 तक सभी 2660 लंबित आवासों के लाभुकों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा । सरकार इसके लिए कृत संकल्पित है।












