बजरंग पंडित
महेशपुर- चापतुड़ा गांव के डीलर इस्लाम स्वयं सहायता समूह के द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी मामले में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. नौरिक रविदास ने चापतुड़ा गांव में स्थल पर जाकर जांच की. इस संबंध में जानकारी लेने पर एमओ डाॅ. नौरिक रविदास ने बताया कि चापतुड़ा डीलर ईस्लाम स्वंय सहायता समूह के द्वारा लाभुकों का राशन में गड़बड़ी के मामले की हस्ताक्षरित आवेदन पर बीडीओ के निर्देश के आलोक में आज राशन कार्ड धारी लाभुकों की शिकायत सही पाई गई. उन्होंने बताया कि अग्रेतर कारवाई के लिए जांच प्रतिवेदन जिला आपूर्ति पदाधिकारी पाकुड़ को भेजी जाएगी।





