Search

April 29, 2026 12:55 am

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन कर मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई ।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में शुक्रवार को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन कर मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई । चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत , डॉ. मुकेश मंडल , डॉ. गंगा शंकर साह ने बारी-बारी से एक एक कर मरीजों की स्वास्थ्य जांच की । स्वास्थ्य जांचोपरांत चिकित्सकों ने मरीजों को सलाह देते हुए बताया कि नियमित व्यायाम पर ध्यान रखने , संतुलित पौष्टिक आहार लेने तथा समुचित आहार लेने को कहा साथ ही अनियमित एवं अनियंत्रित खान-पान न करने, वसायुक्त भोजन, जंक फूड का सेवन न करने, धूम्रपान, तंबाकू एवं शराब का सेवन न करने की सलाह दी। डॉ ने मरीजों को हृदय की जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में नियमित कराने की भी सलाह दी । चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने बताया कि यह दिवस प्रतिवर्ष 29 सितंबर को हृदय रोगों की रोकथाम और उनके वैश्विक प्रभाव के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

IMG 20230929 WA0092
IMG 20230929 WA0091

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!