Search

June 22, 2026 12:05 am

पाकुड़ पुलिस ने मनाया लौह पुरुष की जयंती , एकता एवं अखंडता का संदेश देते हुए दिलाई गई सपथ।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट का आयोजन किया गया…पुलिस प्रशासन के द्वारा विभिन्न प्लाटुन और एक बैंड की प्लाटून ने शहर के गांधी चौक से अम्बेडकर चौक तक मार्च पास्ट निकाला…जिसमे पुलिस के पदाधिकारी और जवान शामिल थे…सर्जेंट प्रीतम महतो सभी प्लाटुनो का नेतृत्व कर रहे थे…सभी प्लाटून ने मार्च पास्ट किया…कार्यक्रम में एसपी एचपी.जनार्दनन के अलावे एसडीपीओ अजित कुमार विमल,प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन डीएसपी, नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे…एसपी एचपी. जनार्दनन ने सभी प्लाटून को सलामी दी….एसपी ने कहा कि मार्च पास्ट का उद्देश्य नागरिकों को एकता एवं अखंडता का संदेश देकर देश प्रेम की भावना पैदा करना है…मौके पर एसपी ने जवानों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की शपथ दिलाई…अपने संबोधन में एसपी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में सरदार पटेल ने मिशाल पेश की…एसपी ने कहा कि कोई छह सौ से ज्यादा छोटी छोटी रियासतों व राज्यों को मिलाकर सरदार पटेल ने विशाल भारत का निर्माण करने के साथ ही जातिवाद, क्षेत्रवाद एवं संप्रदायवाद को खत्म करने में अहम् भूमिका निभाई…उन्होंने कहा कि उनकी जयंती हम देशवासियों के लिए गर्व का दिन है…हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता के साथ देश की सुरक्षा के मूल में सरदार पटेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है…उन्होंने लोगों से सरदार पटेल द्वारा देश की संप्रभुता और सुरक्षा के साथ ही राष्ट्रीय एकता के लिए दिये गये बलिदान को याद करते हुए उनके बताये मार्गों पर चलने की अपील की…परेड में जवानों का अनुशासन देखते ही बन रहा था…पुलिस प्रशासन द्वारा मार्च पास्ट निकाले जाने से आमलोगों में खुशी का माहौल देखा गया…गांधी चौक से लेकर अंबेडकर चौक के दोनों किनारे शहर के लोग जवानों के मार्च पास्ट देखकर गदगद दिखे…गांधी चौक से मार्च पास्ट निकालकर अम्बेडकर चौक में समापन किया गया… अम्बेडकर चौक के समीप एसपी ने सभी प्लाटुनो को सलामी ली…

IMG 20231031 WA0001

IMG 20231031 WA0003

IMG 20231031 WA0000

 

 

 

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!