Search

May 3, 2026 2:36 pm

स्वाद का खजाना है यह अनपढ़ कैफे, यहां के चाप ने मचाई धूम, खाने के लिए उमड़ती है भारी भीड़

[ad_1]

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश:खाने पीने के शौक किसे नहीं होता. वहीं किसी सुंदर सी जगह पर चटपटा खाना मिल जाए और सुंदर नजारों का दीदार करते हुए ऐसे खाने का स्वाद मिल जाए तो मजा डबल हो जाता है. हम आपको ऐसे ही एक कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको चटपटा खाना भी मिलेगा और सुंदर नजारों का दीदार भी हो जाएगा. इस कैफे का नाम है अनपढ़ कैफे. यह कैफे उत्तराखंड के ऋषिकेश में जानकी सेतु के ठीक सामने स्थित है, इसी वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों की भीड़ यहां दिखाई देती है. लोकल 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान इस कैफे के मालिक प्रशांत बताते हैं कि उनके इस कैफे को ऋषिकेश में करीब एक साल से ऊपर हो गया है. इसके नाम के पीछे की कोई खास वजह नहीं है. बस दिमाग में कुछ यूनिक नाम आया और रख दिया. इस कैफे की शुरूआत ऋषिकेश घूमने आए पर्यटकों को घर का स्वाद परोसने के लिए की गई थी, जो लोगों को काफी पसंद आता है. वहीं कुछ समय से यहां शाम के समय चाट और बाकी चाइनीज आइटम्स का काउंटर भी लग रहा है.

चाप के शौकीनों की लगती है लाइन

प्रशांत बताते हैं कि अनपढ़ कैफे के बाहर शाम के 5 बजे से रात के 10 बजे तक चाप और चाइनीज काउंटर लगता है. जिसमें आपको मलाई चाप, सोया चाप, पनीर टिक्का के साथ ही चाइनीज आइटम्स भी उपलब्ध हो जाएंगे. जानकी सेतु की सामने होने की वजह से आप चाप खाते हुए जानकी सेतु का दीदार भी कर पाएंगे. शाम के समय चाप के शौकीनों की यहां लाइन लगी रहती है. बात करें मूल्य की तो यहां 180 रुपये से चाप के दाम शुरू हो जाते हैं. वहीं शाम के समय चाप खाने के लिए यहां लोगों की भीड़ रहती है.

पर्यटक भी ले रहे चाप का स्वाद

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए रोहित बताते हैं कि उन्होंने यहां जानकी सेतु के पास ही में अनपढ़ कैफे देखा तो वे चाप खाने यहां चले आए. उन्हें यहां की चाप काफी पसंद आई. वहीं मनोज बताते हैं कि चाप के साथ ही उन्हें यहां के बाकी व्यंजन भी काफी पसंद आए.

Tags: Food, Food 18, Hindi news, Local18

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!