Search

May 3, 2026 12:09 pm

इस चीज केक का कमाल का है स्वाद, खास तरीके से होता है तैयार, लोग हुए इसके दीवाने

[ad_1]

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश:मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता. कहीं न कहीं हम सभी को खाने के बाद मीठा मिल जाए तब जाकर हमारा खाना पूरा होता है.  बाजार में  मिलने वाले केक हो या मिठाई सभी में मिलावट होती ही है या फिर किसी न किसी प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल तो होता ही है. जिस वजह से कहीं न कहीं हम खुद को मीठा खाने से रोक लेते हैं. लेकिन हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको एक ऐसा चीज़ केक परोसा जाएगा जिसका चीज़ तक वे खुद ही बनाते हैं. तो आप निश्चिंत होकर उसका स्वाद ले सकते हैं. इस जगह का नाम है vj’s कैफे.

ऋषिकेश का प्रसिद्ध vj’s कैफे

Vj’s कैफे उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश के तपोवन में टेंपो स्टैंड के पास ही में स्थित है. यहां आपको कई सारे ऐसे व्यंजन परोसे जाएंगे जो ऋषिकेश में और कहीं नहीं बनाए जाते. लोकल 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान इस कैफे के मालिक पंकज नेगी बताते हैं कि उनके कैफे को ऋषिकेश में करीब दो साल हो गए है. लोग इनके इटेलियन स्टाईल में बनाए गए पिज्जा और होम मेड पास्ता को काफी पसंद करते हैं. वहीं पिज्जा और पास्ता के साथ इनके पास कई सारे स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं, जो लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, वो है इनका स्पेशल चीज़ केक.

खुद ही बनाते हैं चीज़ केक का चीज़

पंकज बताते हैं कि चीज़ केक तो आम तौर पर हर जगह ही मिलता है, लेकिन इनका चीज़ केक कुछ हटकर और काफी स्पेशल है.इस  केक को स्पेशल बनाता है इनका चीज़. ये चीज़ बाजार से नहीं लाते बल्की खुद ही बनाते हैं, जिसमें कोई भी मिलावट नहीं होती इसी वजह इनके चीज़ केक की शेल्फ लाइफ केवल तीन दिन ही है. इनके बनाए गए चीज़ का स्वाद ही अलग है जिस वजह से लोग कहीं और न जाकर चीज़ केक खाने यहीं आते हैं. आपकी जानकारी के बता दें आपको यहां 1 बजे से लेकर रात 10 बजे तक मात्र 220 रुपये में ये केक उपलब्ध हो जाएगा. ग्राहक नील भट्ट बताते हैं कि उन्होंने यहां पिज्जा का स्वाद लिया, जो कि काफी स्वादिष्ट है ही, साथ ही पिज्जा के बाद उन्होंने चीज़ केक खाया जोकि उन्हें काफी पसंद आया.

Tags: Food, Food 18, Hindi news, Local18

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!