Search

June 22, 2026 6:38 am

अनिल कपूर ने जिद करके मांगा रोल, 21 दिन में शूट हुआ सुपरहिट गाना, चीन में भी बजा डंका

[ad_1]

नई दिल्ली. साल 1987 में पर्दे पर एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी जिसमें एक्ट्रेस को डिमांड से ज्यादा फीस मिली. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसी फिल्म में विलेन की तो लॉटरी ही लग गई थी. लेकिन फिल्म के हीरो ने भाई के निर्माता होने का पूरा फायदा उठाया. फिल्म के गाने में जिद करके रोल मांगा फिल्म तो सुपरहिट हुई ही साथ ही वो गाना भी काफी पॉपुलर हुआ था.

हम बात कर रहे हैं कि साल 1987 में आई अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘मि. इंडिया’ की, जिसमें अनिल कपूर ने अरुण नाम के शख्स का किरदार निभाया था, जो बाद में एक सुपरहीरो बनकर देश में करप्शन फैला रहे लोगों की अकल ठिकाने लगाता है. अरुण एक अनाथाश्रम चलाता है, जिसमें कई बच्चे रहते हैं, साल 1987 में सिनेमाघरों में जब इस फिल्म ने दस्तक दी तो कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया था. उस साल भारी भरकम बजट में बनी ये फिल्म और इसके गाने काफी पसंद किए गए थे.

अमिताभ से भी बड़ा है एक्टर का स्टारडम, 1 साल में दीं 14 हिट फिल्में, 1992 में ब्लॉकबस्टर से हिला दिया था BO

जिद पर अड़कर पाया था रोल
कपिल शर्मा के शो में बोनी कपूर ने इस फिल्म के हिट गाने के बारे में बताया था, ‘काटे नहीं कटते’ के लिए, हमने एक लाल सेट मॉडल बनाया था. पहले ये फैसला लिया गया था कि इस गाने में सिर्फ श्रीदेवी को ही एक्ट करना था. लेकिन रिकॉर्डिंग के बाद, अनिल ने कहा कि वो इस गाने में भी काम करना चाहते है. उन्हें अंदाजा हो गया था कि ये गाना आगे चलकर हिट होने वाला है. हालांकि अनिल को इस गाने में लेने के बाद उसमें बदलाव भी किया गया था. ताकि ये दिखाया जा सके कि अनिल गाना गा रहे हैं.’

Ram Teri Ganga Maili, Mard, karma 1986, nagina, hukumat, Mr. India, tezaab, qayamat se qayamat tak, Maine Pyar Kiya, Ram Lakhan, Rajiv Kapoor, Mandakini, Divya Rana, Amitabh Bachchan, Amrita Singh, Prem Chopra, Dara Singh, Nirupa Roy, Dilip Kumar, Nutan, Naseeruddin Shah, Jackie Shroff, Anil Kapoor, Sridevi, Rishi Kapoor, Dharmendra, Madhuri Dixit, Chunky Pandey, Aamir Khan, Juhi Chawla, Salman Khan, Top-10 Highest Grossing Films From 1985 To 1989

इस फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई है.

21 दिन में शूट किया गया गाना
उस दौर में जब बड़े स्टार्स वाली बड़ी फिल्में 1 और 1.5 करोड़ रुपये के बजट में बनाई जाती थीं. उस वक्त बोनी कपूर ने इस फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया था. फिल्म का टोटल बजट 3 करोड़ 20 लाख था. इस फिल्म की रिलीज के दौरान उन्हें 80 लाख का नुकसान हुआ था. इस बात का खुलासा खुद बोनी कपूर ने कपिल के शो में किया था. लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई बोनी कपूर भी मालामाल हो गए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. कमाई के मामले में फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.

बता दें कि सिर्फ अनिल कपूर या श्रीदेवी ही नहीं इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आए अमरीश पुरी की भी लॉटरी लग गई थी. फिल्म में उनका निभाया मोगैंबो का किरदार काफी पसंद किया गया था. उनके इस किरदार की वजह से उनका करियर चमक उठा था. फिल्म की शूटिंग खत्म तकरीबन 380 में खत्म हुई थी. वहीं फिल्म के पॉपुलर गाने ‘काटे नहीं कटते’ को शूट करने में 21 दिन लग गए थे.’

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.
News18

Tags: Amrish puri, Entertainment Special, Sridevi

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!