Search

August 1, 2026 10:47 pm

दिल्ली की इस दुकान में मिलते हैं सूजी के लाजवाब मोमोज, यहां खाने के साथ 11 हजार रुपए जीतने का मौका भी

[ad_1]

आकांक्षा दीक्षित/दिल्लीः मोमोज खाना किसे पसंद नहीं है, यह एक तिब्बती और नेपाली व्यंजन है, जिसे अब पूरे भारत में पसंद किया जाता है. लोगों में मोमोज का क्रेज इतना ज़्यादा है कि लोगों ने मोमोज़ में कई तरह के एक्सपेरिमेंट करके इन्हें कई तरह से परोसा जा रहा है.  दिल्ली में मोमोज बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है, इस वजह से आपको गलियों से लेकर रेस्टोरेंट तक में मोमोज खाने को मिल जाएंगे, लेकिन कई लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मोमोज नहीं खा पाते. आज हम आपको दिल्ली की एक ऐसी दुकान के बारे में बताएंगे, जहां आपको सूजी के मोमोज खाने को मिलेंगे.

यह दुकान उत्तम नगर में पिज़्ज़ा मेकर के नाम से काफी मशहूर है. इस दुकान के संचालक, हिम्मत लाल, ने बताया कि उनकी दुकान पर आपको स्पेशल सूजी के मोमोज खाने को मिलेंगे, जिसको खाने से आपकी सेहत को कोई नुक़सान नहीं पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि ये सूजी मोमोज बच्चे से लेकर बुजुर्ग इंसान तक सब आसानी से खा सकते हैं.

यहां मजेदार चेलेंज भी
इस दुकान पर आपको सूजी के मोमोज़ में काफ़ी सारी वैराइटी मिलेगी, जिसमें वेज मोमोज, नॉनवेज मोमोज, पनीर मोमोज, ग्रेवी मोमोज और कुरकुरे मोमोज शामिल हैं. उन्होंने अपनी दुकान पर एक चैलेंज भी रखा हुआ है, कि अगर कोई प्रूफ़ कर देगा कि इनके मोमोज में मैदा की मिलावट है, तो वे उसको 11,000 रुपये ईनाम देंगे.

मोमोज की कीमत जानें
इस दुकान पर वेज स्टीम मोमोज 60 रुपये प्लेट, पनीर मोमोज 80 रुपए प्लेट, कुरकुरे मोमोज 100 रुपए प्लेट और ग्रेवी मोमोज 120 रुपये प्लेट मिल जाएगी.

कब और कैसे पहुंचे ?
यह दुकान दोपहर 12 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहती है. यहां पहुंचने के लिए आपको मेट्रो स्टेशन उत्तम नगर जाना पड़ेगा.

Tags: Food, Food 18, Hindi news, Local18

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!