Search

June 22, 2026 6:41 am

गीता परिवार की ओर से कराया गया गीता पाठ।

राजकुमार भगत

पाकुड़। पंचवटी गीता परिवार पाकुड़ द्वारा गीता जयंती के अवसर पर जीवन उपयोगी सत्संग उत्सव का आयोजन पाकुड़ सदर के बलिहारपुर में संतोष मंडल के आवास में किया गया ।अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया की वृन्दावन के परम संत महाराज श्री हरी कृष्णा दास जी के निर्देश के अनुसार आज गीता परिवार देश के विभिन्न शहर एवं गॉंव में गीता जयंती उत्सव का आयोजन हो रहा है । साधक बनमाली दास , सहदेव भास्कर ने संजीवनी गीता किये और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। नाम संकृतं एवं महामंत्र जाप किया गया । उक्त उत्सव में अनेको भक्तगण गीता पाठ का श्रवण किये । एकादशी के महत्व पाठ भी किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में धनंजय घोष ,सीतानाथ सर्कार , प्रसनजीत मंडल , संजय मंडल , नारायण , मनोज चौबे, शरबानी जी का हम योगदान रहा है।.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!