Search

June 22, 2026 3:17 am

चार गांव में पत्थर व्यससायी समाजसेवी अली अकबर ने जरूरतमंदों के बीच बांटे 140 कंबल

सतनाम सिंह

पाकुड़ एकाएक बढ़ती ठंड से पाकुड़ सदर प्रखंड के मलीपाड़ा गोकुलपुर चंपाडागां बलिया डांगा ग्रामीणों के बीच ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच समाजसेवी सह पत्थर व्यवसायी अली अकबर ने शहर कोल पंचायत के मुखिया विकास गोंड के उपस्थिति में मालीपाड़ा गांव में कंबल वितरण किया। ग्रामीण इलाकों में कंपकंपा देने वाली गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाजसेवी अली अकबर ने बाहर निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ाें गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा पूरे पाकुड़ सदर प्रखंड में 3000 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाना है मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा । पाकुड़ के विभिन्न प्रखंड विभिन्न गांव पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं ।उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत कई वर्षों से करते आ रहा हूं ।
कंबल पाने वाले बुजुर्गों और महिलाओं ने बताया सराहनीय कदम | कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका ऊपरवाला ही सहारा होता है।एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि ऊपरवाला की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। समाजसेवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। मौके पर मुखिया विकास गोंड सहित चार गांव के महिला बुजुर्ग आदि ग्रामीण मौजूद थे।

img 20231231 wa00235343408839087978281

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!