Search

June 22, 2026 8:13 am

प्रभात कुमार ने किया पाकुड़ जिला के 26 वा पुलिक अधीक्षक के रुप में योगदान

सतनाम सिंह

पाकुड़ — नए साल के एक दिन बाद आज पाकुड़ जिला में प्रभात कुमार ने 26वा पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना योगदान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया। योगदान के पूर्व जिला पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निबर्तमन पुलिस अधीक्षक ह्रिदिप पी जनार्दनन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रभात कुमार 14वा बैच का आईपीएस अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण के बाद मिडिया को बताया कि विधि व्यवस्था सही हों एवं क्राइम पर कंट्रोल रहे। न्याय संगत जो भी कार्रवाई हो वह ससमय पर हो की बात कही।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि- पब्लिक रिस्पांसिबिलिटी पर पहली प्राथमिकता रहेगी एवं कोई भी शिकायत लेकर आए तो बिना डीले किए काम करने की बात कही।साथ ही साथ पाकुड़ जनता को नववर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए जनता से अपील की कि- पब्लिक और पुलिस के बीच एक नजदीकी बनाई रखें। इस मौके पर पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम, पुलिस उपाधीक्षक बीके प्रसाद, सभी थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजुद थे।

img 20240102 wa00247145548633673321959

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!