Search

June 22, 2026 5:04 am

लिट्टीपाड़ा में टेंपू पलटने से महिला सहित एक नाबालिक हुआ घायल,महिला रेफर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के लब्दा घाटी गुटीपाड़ा के समीप सोमवार को एक टेंपू अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला सहित एक नाबालिक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बरहेट थाना क्षेत्र के बड़ा डोराई गांव निवासी डेविड मालतो अपने साला और पत्नी के साथ लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के चोडगो गांव जा रहा था ठीक गुटीपाड़ा के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गया और पलट गया। टेंपू पलटने से टेंपू पर सवार सावित्रि पहाड़ीन एवं इलियास पहाड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 पर सूचना किया।सूचना पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचा जहां दोनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया। जहां डॉक्टर आनंद मितेश मिलन एवं डॉ मनोज कुमार द्वारा घायलों का ईलाज किया गया। वहीं सावित्री पहाड़ीन की स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर आगे की कारवाई में जुट गए हैं।

img 20240108 wa00268535076050900919943

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!