Search

April 16, 2026 3:52 am

एलिट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव के उपलक्ष्य पर ” मशाल यात्रा ” निकाली गयी।

राजकुमार भगत

पाकुड़ जिले में स्थित एलिट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में दिनांक 21 दिसंबर दिन शनिवार को वार्षिक खेल महोhत्सव का आयोजन होने जा रहा है। उससे एक दिन पूर्व संध्या को विद्यालय के तरफ से मशाल यात्रा निकाली गई l ज्ञात हो कि मशाल जलाने का अर्थ है – खेलों की शुरुआत करना l मशाल को आशा, शांति और एकता का प्रतीक माना जाता है l मशाल उन सकारात्मक मूल्यों की अभिव्यक्ति है जिन्हें मनुष्य ने हमेशा आग के प्रतीकवाद के साथ जोड़ा है और इस प्रकार प्राचीन और आधुनिक खेलों के बीच संबंध स्थापित करता है। इन सब के साथ वार्षिकोत्सव के अवसर पर विशेष रूचि तथा कलात्मक प्रतिभा रखने वाले छात्रों को भी अपनी कलाएं और रूचियां प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्त होगा, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। इस अवसर पर निदेशक अरविंद शाह, सह निदेशक अनुपम आनंद, विद्यालय के प्राचार्य अभिजीत रॉय और विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद थे l निदेशक और प्राचार्य के द्वारा बच्चों को खेलों के लिए उत्साहित किया गया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ शुभकामनाएं दी गई l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!