Search

September 24, 2026 5:24 pm

पिपरजोडी फुटबॉल मैदान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव,जांच में जुटी पुलिस।

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरजोडी फुटबॉल मैदान के समीप एक अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया है l इस बावत थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पिपरजोड़ी मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है इसी सूचना पर पुलिस पहुँचकर देखा तो व्यक्ति मृत अवस्था में है l हालांकि कौन है कहाँ का है इसकी जानकारी अब तक नही मिल पाई है l थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया गया है l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!