Search

September 24, 2026 12:06 am

लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे से वंचित होने के मामले में बीडीओ ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के सीतारामपुर पंचायत के मयूरबंध गांव के कुछ ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय महेशपुर पहुंचकर बीडीओ के नाम ज्ञापन देने को लेकर पहुंचे लेकिन बीडीओ नही रहने के कारण घंटो समय इंतजार के बाद पत्रकारों के माध्यम से बीडीओ को अवगत करवाया है वही ग्रामीण प्रेमलता मरांडी,सुजीत मुर्मू, पोलूस टुडू,विकास मड़ैया, केलमेंट मरांडी,निर्मल मड़ैया, पीटर मुर्मू ने अपने आवेदन में बताया है को प्रधानमंत्री आवास मिलने हेतु सभी आहारताएँ पूरी करते है तथा पूर्व में हमलोग को एक बार भी आवास प्राप्त नहीं हुआ हैं और हमलोगों की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। पंचायत प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों से कई बार संम्पर्क किया गया लेकिन उन्होंने अनदेखा किया ।ग्रामीणों ने महेशपुर बीडीओ को अवगत कराते हुए निवेदन किया है कि उपयुक्त विषय की जांच कर सैर्व में शामिल कराने की कृपा की जाए।मामले को लेकर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है जबकि सभी पंचायत में सर्वे चल ही रहा है अगर सर्वे करने में छूट गया है तब जल्द ही सर्वे किया जाएगा जिसके लिए पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!