Search

September 24, 2026 7:38 am

हिरणपुर में बाइक की चोरी।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते गुरुवार हिरणपुर साप्ताहिक हाट में लखनपुर निवासी साजायुल अंसारी की बाइक की चोरी हो गई। इसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने शुक्रवार को थाना में लिखित शिकायत किया है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया की हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या जेएच 16 ई 1003 लेकर हिरणपुर हाट आया था , बाइक खड़ी कर सामान खरीदने गया था। वापस चार बजे शाम को लौटने पर बाइक नही पाया। इसको लेकर काफी खोजबीन की गई , पर कोई पता नही चल पाया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!