Search

April 24, 2026 4:20 pm

डायरिया पीड़ितों से मिले बीजेपी नेता, पीने के पानी की समस्या पर जताई चिंता।

ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन: बाबूधन मुर्मू।

लिट्टीपाड़ा विधानसभा में चार दशक से राज कर रहे एक ही परिवार ने भोले भाले ग्रामीणों को ठगने का काम किया है: बाबूधन मुर्मू।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) के करमाटांड़ पंचायत अंतर्गत सक्ला गांव में डायरिया के पीड़ितों से मिलने के लिए बीजेपी नेता शिव प्रसाद पहाड़िया और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को फल वितरण किया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बाबूधन मुर्मू ने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चालीस साल से सत्ता में काबिज होकर बैठे हैं, लेकिन पीने के पानी के लिए चापाकल, जलमिनार का कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने जेएमएम सरकार पर आदिवासी के लिए शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान कालीदास पहाड़िया और होपन्मय टुडू ने कहा कि झरना का गंदा पानी पीने को विवश हैं, शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध होता तो डायरिया जैसे बीमारी नहीं पनपती। बाबूधन मुर्मू ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को जिताने का कार्य करिए, क्षेत्र वासियों का अवश्य विकास होगा।
मौके पर तरुण कुमार सहा, कैलाश प्रसाद सिंह, मनोज साह, श्यामलाल मुर्मू, रमेश पहाड़िया, मोहन लाल जी, नारे पहाड़िया, कूदो पहाड़िया, माडी पहाड़िया, देवा पहाड़िया, थोमाश पहाड़िया और महिला पुरुष मौजूद रहे।

img 20240830 wa001078010345222083402
img 20240830 wa00128364390673088778310

Also Read: E-paper 25-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!