सतनाम सिंह
पाकुड़ जिला के द्वारा यातायात नियम अपनाऐ, सुरक्षित झारखंड बनाएं एवं सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा को पूरे राज्य में बढ़ावा देने हेतु जिला परिवहन कार्यालय,पाकुड़ (सड़क सुरक्षा कोषांग) एवं इंसानियत फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पाकुड़ जिला में हो रही सड़क दुर्घटना में घायलों को दुर्घटना के समय हुए अतरिक्त खून का रिसाव हो जाने पर इस शिविर द्वारा दिए गए रक्तदान से घायल व्यक्ति के जान बचाने के उपयोग में लाने। इसी उद्देश्य से ये रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान करने वाले कर्मियों का नाम :-जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, आईटी अस्सिटेंट अमित कुमार राम, प्रज्ञानंद,कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कार्यालय के कर्मियों के द्वारा रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर के आयोजन में जिला परिवहन पदाधिकारी, इंसानियत फाउंडेशन के सभी सदस्य एवं अन्य सहकर्मी उपस्थित थे।











