एस कुमार
Also Read: उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर जप्त की नकली शराब, 15 लीटर नकली शराब के साथ होटल मालिक गिरफ्तार।
महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीएलटीएफ की बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से बीते 18 मार्च से आगामी 45 दिनों तक चलने वाले कीटनाशी छिड़काव कार्य सहित एनीमिया मुक्त, कालाजार, परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलने वाली अन्य कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई. बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू, बीएम शैलेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, महिला पर्यवेक्षिका, शिक्षा विभाग के कर्मी सहित अन्य मौजूद थे।





