Search

September 16, 2026 11:29 pm

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जश्न, तिरंगा यात्रा में उमड़े देशभक्त।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले पाकुड़ नगर में रेलवे स्टेशन से सिदो कान्हू पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में पूर्व वायु सेना अधिकारी विश्वनाथ भगत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह मृत्युंजय घोष ने कहा कि सेना ने आतंकवादियों को समझा दिया है कि बहनों के सिंदूर छिनने का क्या अंजाम होता है।

पतंजलि के संजय शुक्ला ने कहा कि कोई भी ताकत भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। हम सब सेना को सम्मान देने के लिए इस यात्रा में एकत्रित हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने हमारे हथियार, एकजुटता, पराक्रम और पुरुषार्थ देखा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की सैन्य शक्ति का एहसास कराया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह रामचंद्र दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया के सामने अपनी सेनाओं के साहस और शौर्य का प्रमाण दिया है।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अरविंद घोष, वरिष्ठ नागरिक दिवाकांत और प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में देशभक्त शामिल हुए और भारत की सैन्य शक्ति का जश्न मनाया।

img 20250516 wa00101075585315100575143

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!