संगठन में महिलाओं की 100% भागीदारी जरूरी: तनवीर
पाकुड़: पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला कांग्रेस की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहनाज बेगम ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम मौजूद रहे।तनवीर आलम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की भागीदारी 100% सुनिश्चित करना वक्त की जरूरत है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।बैठक में विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम और विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद भी शामिल हुए।बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। महिला कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए।मौके पर जिला महासचिव ए. गांगुली, मोनिता कुमारी, मिर्जहान विश्वास, रामविलास महतो सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












