Search

April 25, 2026 7:24 pm

दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए डीबीएल ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया 65 व्हीलचेयर एवं 5 स्ट्रेचर।

सतनाम सिंह

समाहरणालय स्थित परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की उपस्थिति में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी द्वारा सीएसआर मद से जिला प्रशासन को 65 व्हीलचेयर एवं 05 स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाताओं के मतदान करने में सहायता के लिए दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी द्वारा सीएसआर मद से 65 व्हीलचेयर एवं 05 स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया। विधानसभा चुनावों में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दिव्यांग लोगों का सर्वे कर जिन स्थानों पर दिव्यांग मतदाता होंगे, उन जगहों पर प्रशासन द्वारा मतदान से पूर्व ही व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी, जिससे दिव्यांग मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

img 20241115 wa00306718488325182762091

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!