Search

April 20, 2026 12:59 pm

अवैध खनन व अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं,अधिकारी करें सुनिश्चित, उपायुक्त।

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न।

सतनाम सिंह

उपायुक्त मनीष कुमार ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने डीटीओ, डीएमओ, सीओ, थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सभी माइंस एवं क्रशर का औचक निरीक्षण कर देखें कि वहां सीसीटीवी लगा हुआ है या नहीं, नहीं लगे रहने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसका प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायें। साथ ही अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने को कहा। जांच के दौरान कोई भी वाहन बिना चालान या ओवरलोडिंग पाए जाते हैं तो,वैसे वाहन मालिक एवं जिस क्रशर से लोडिंग हुआ है, उस क्रशर को भी सील करते हुए एफआईआर 24 घंटे के अंदर करना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ ही उपायुक्त ने पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन विभिन्न क्रशरों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित क्रशर की जांच करने एवं बिना अनुमति अथवा अवैध तरीके से क्रेशर का संचालन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एवं तत्काल रूप से अवैध क्रशरों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही कोल कम्पनियों को निर्देश दिया गया कि सभी कोयला लदे वाहनों में कम्पलीट कवर लगाकर ही ढुलाई करें। साथ ही सभी चेकपोस्टों को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश

उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की

बैठक में विगत वर्ष एवं इस वित्तीय वर्ष में घटित सभी सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके घटित होने के कारणों की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने भविष्य में दुर्घटनाओं को लेकर संवेदनशील रहने एवं सावधानी बरतने हेतु प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20241130 wa00377016208626022579927

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!