[ad_1]
हाइलाइट्स
शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में कंगारू बैटर ने क्रीज छोड़ने से किया इनकार
पीटर हैंड्सकॉम्ब के इस रवैये को देखकर कॉमेंटेटर भी हैरान थे
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब इस समय शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में विक्टोरिया की ओर से खेल रहे हैं. टेस्ट टीम से अंदर बाहर होने वाले हैंड्सकॉम्ब ने साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में कुछ ऐसा काम किया जिसकी चौतरफा चर्चा हो रही है. हैंड्सकॉम्ब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह आउट होने के बावजूद क्रीज छोड़ने को तैयार नहीं थे. आखिर हैंड्सकॉम्ब क्यों स्लिप में साउथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जेक लेहमन के हाथों कैच होने के बावजूद पवेलियन नहीं लौट रहे थे? आइए जानते हैं सबकुछ.
शेफील्ड शील्ड (Sheffield Shield ) मैच के पहले दिन विक्टोरिया की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 21 रन के भीतर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे. उसके टॉप के तीन बैटर ट्रेविड डीन, मार्कस हैरिस और विल पुकोव्सकी सस्ते में पवेलियन लौट चुके थे. विक्टोरिया की पारी के 13वें ओवर में पेसर ब्रेंडन डोगेट की आउट स्विंगिंग गेंद हैंड्सकॉम्ब (Peter Handscomb) के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में पहुंची जहां लेहमन ने लो कैच लपक लिया. लेहमन के कैच लपकते ही विक्टोरिया के खिलाड़ी विकेट का जश्न मनाने लगे. लेकिन हद तो तब हो गई जब हैंड्सकॉम्ब क्रीज छोड़ने को तैयार नहीं थे. हैंड्सकॉम्ब को लगा कि लेहमन ने गेंद को सफाई से नहीं पकड़ा है. इसलिए वह अंपायर से बहस करने लगे.
Peter Handscomb refused to leave after edging to the slips until being sent on his way by the umpires #SheffieldShield#PlayOfTheDay pic.twitter.com/7hs8u47tX7
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 28, 2023
कॉमेंटर लगे हंसने
पीटर हैंड्सकॉम्ब ने हालांकि बाद में अंपायर से लंबी बातचीत की. हालांकि फील्डर से कंफर्म करने के बाद और ऑफिशियल से पूछने के बाद हैंड्सकॉम्ब ने पवेलियन लौटने का फैसला लिया. हैंड्सकॉम्ब के इस रवैये को देखकर कॉमेंटेटर भी हंसते हुए नजर आए. मैच में कॉमेंट्री कर रहे एक कॉमेंटेटर ने कहा, ‘ इससे पहले मैंने अपनी लाइफ में ऐसा वाकया पहले नहीं देखा था.’
पीटर हैंड्सकॉम्ब का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
पीटर हैंड्सकॉम्ब ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 20 टेस्ट, 22 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. 32 साल के पीटर हैंड्सककॉम्ब ने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 2019 में खेला था जबकि टी20 में वह आखिरी बार 27 फरवरी 2019 को दिखाई दिए थे. हैंड्सकॉम्ब ने टेस्ट मैचों में 1079 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है. वहीं वनडे में एक शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 632 रन जुटाए हैं. टी20 में उनके नाम 33 रन दर्ज हैं.
.
Tags: Peter Handscomb
FIRST PUBLISHED : November 28, 2023, 17:31 IST
[ad_2]
Source link










