Search

April 24, 2026 7:42 pm

जिला परिषद अध्यक्ष, डीडीसी व जिला परिषद उपाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान दिवस की दिलाई शपथ।

डीडीसी ने समस्त जिलेवासियों को संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं।

जिला मुख्यालय के सभी कार्यालय समेत सभी प्रखंड व अंचल कार्यालयों में परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की दिलाई गई शपथ।

संविधान देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है:- डीडीसी

राजकुमार भगत

समाहरणालय परिसर में जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी की अगुवाई में संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर शपथ लिया गया कि “हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए. दृढ़ संकल्प होकर अपने इस संविधान सभा में तारीख 26 नवंबर 1949 ई (तिथि मार्गशीर्ष, शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!